श्रद्धाभाव से मनाया कार्तिक पूर्णिमा पर्व
अलीगढ़ : महर्षि विश्वामित्र की पावन तपोभूमि धरणीधर सरोवर पर कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बुधवार को पूरे
अलीगढ़ : महर्षि विश्वामित्र की पावन तपोभूमि धरणीधर सरोवर पर कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बुधवार को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरोवर की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। संकट मोचक हनुमान मंदिर पर समाज सेवी व प्रमुख उद्योग पति मुकट लाल अग्रवाल व उनके सुपुत्र हर्ष अग्रवाल ने सैकड़ों की संख्या में असहाय, निराश्रित,गरीब लोगों को कंबल वितरित किए।
स्नान व दान-पुण्य के लिए विख्यात कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और अपने नौनिहालों का मुंडन संस्कार कराया। भंडारों का आयोजन किया गया। स्व. सेठ झावरमल अग्रवाल के संकट मोचक हनुमान मंदिर पर विगत वषरें की भाति इस बार भी आयोजित कंबल वितरण में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति मुकट लाल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, हजारीलाल अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, रोहित अग्रवाल,पूरन चंद्र निराला, सभासद शीलेन्द्र सोनी, बाबा गिर्राज स्वामी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।