हरदुआगंज में रामबरात आज, गरीब कन्या की शादी होगी
अलीगढ़ : चामड़ सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में भव्य राम बरात निकलेगी। हाथी, घोड़े, ऊंट, ब
By Edited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 11:34 PM (IST)
अलीगढ़ : चामड़ सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में भव्य राम बरात निकलेगी। हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंडबाजों के साथ भव्य झांकियां होंगी। कृष्ण के साथ अष्ट सखियां, शिवजी का नृत्य, बांकेबिहारी दर्शन के साथ तमाम झांकियां शामिल होंगी। रामबरात पूरे नगर में भ्रमण के बाद रंगेश्वर मंदिर पर पहुंचेगी। जहां भव्य जनकपुरी सुसज्जित की गई है। इस दौरान राम-सीता के विवाह के साथ एक निर्धन कन्या का विवाह भी सम्पन्न होगा। इसके पश्चात रंगारंग स्टेज शो सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जो रात 9 बजे से आरंभ होगा। राम बरात शाम तीन बजे रामलीला ग्राउंड से आरंभ होगी। यह जानकारी समिति अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें