बंदी की मौत पर हत्या का आरोप
अलीगढ़ : जिला कारागार में विषाक्त सेवन से हुई बंदी की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जेल
अलीगढ़ : जिला कारागार में विषाक्त सेवन से हुई बंदी की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जेल के बाहर बंदी का शव रखकर परिजनों ने आक्रोश भी जताया। इस संबंध में सिविल लाइंस पुलिस को लिखित शिकायत की है।
गौंडा के गांव चिंता की नगलिया निवासी सहदेव और उसका भाई अमर पाल गांव सोनोट के गुड्डू की हत्या में 15 मई को जेल गए थे। गुरुवार देरशाम सहदेव की विषाक्त सेवन से हालत बिगड़ गई। साथी बंदियों की सूचना पर जेल अधिकारी पहुंच गए। बंदी को पहले जेल अस्पताल ले जाया गया। हालत न सुधरने पर मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। मेडिकल में घंटेभर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर जेल के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मृतक के भाई कौशल ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी रश्मि और मां सत्यवती के साथ जेल आया था। तब सहदेव ऐसा कुछ नहीं बताया, जिससे संदेह हो। भाई का कहना है कि उसे जहर देकर मारा गया है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने परिजनों को जांच का भरोसा दिलाया। डाक्टरों ने बिसरा पिजर्व कर लिया है।