Move to Jagran APP

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे जट्टारी के गुरुजी

अलीगढ़ : बुलंदशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह तोमर का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 01:08 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 01:08 AM (IST)
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे जट्टारी के गुरुजी

अलीगढ़ : बुलंदशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह तोमर का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। वे मूल रूप से जट्टारी के रहने वाले हैं। इस वर्ष पुरस्कार के लिए चयनित गुरुजनों की सूची में तोमर पश्चिमांचल से अकेले हैं।

loksabha election banner

सोमवार को प्रदेश सरकार से राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई। इसमें बुलंदशहर के एलडीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल ¨सह तोमर का नाम है। वे मूल रूप से जट्टारी क्षेत्र के गांव विचपुरी के रहने वाले हैं। वे वर्ष 2002 से एलडीएवी कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सरकारी सेवाओं की शुरुआत वर्ष 1982 में अरुणाचल प्रदेश में भूगोल प्रवक्ता के रूप में की थी। वर्ष 1998 में कानपुर के डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बने। राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन उनकी शिक्षा के क्षेत्र में दी गई सेवाओं के लिए किया गया है। उनके इकलौते बेटे आकाश तोमर वर्ष 2013 में आइपीएस अधिकारी के रूप में चयनित हुए। आकाश की वर्तमान में तैनाती मुंबई में है। विद्यालय प्रबंध समिति के उद्योगपति जयप्रकाश गौड़ ने प्रधानाचार्य को फोन पर शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि बुलंदशहर के जीडीएवी कन्या विद्यालय की नैयर सब्जवारी व एलडीएवी के पूरन चंद शर्मा को भी राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है।

---------

इनका कहना है

शानदार सामाजिक और शैक्षिक योगदान को देखते हुए पुरस्कार के लिए चयनित प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह तोमर को बधाई देता हूं। हम सबके लिए गौरव की बात है कि वे अलीगढ़ के ही रहने वाले हैं।

- जगवीर किशोर जैन, शिक्षक विधायक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.