Move to Jagran APP

हड़काने पर सदमे से वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : ससुराल वालों से बेटी के चल रहे विवाद में तारीख करने महिला थाने आए रिटायर क

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 01:53 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 01:53 AM (IST)
हड़काने पर सदमे से वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : ससुराल वालों से बेटी के चल रहे विवाद में तारीख करने महिला थाने आए रिटायर कानूनगो की हृदयघात से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने थाने में मारपीट की वहीं, पुलिस ने हड़काया भी था। परिजन देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे रहे। इधर, महिला थाना प्रभारी ने आरोप बेवुनियाद बताए हैं।

loksabha election banner

बन्नादेवी क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर कालोनी निवासी चेतन स्वरूप सारस्वत (65) सेवानिवृत कानूनगो थे। वे दिल के मरीज थे। उन्होंने अपनी बेटी गुंजन की शादी पांच जून को ही मित्र नगर के भक्ति रंजन के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कार व पांच लाख की मांग कर रहे थे। गुंजन को परेशान किया जाने लगा। दस अगस्त को मारपीट कर गुंजन को निकाल दिया। मामला महिला थाने पहुंच गया। परिजनों की मानें तो गुरुवार को तारीख पर दोनों पक्ष थाने आए थे। चेतन स्वरूप अपनी बेटी गुंजन पर अन्य परिजनों के साथ पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान ससुराल वालों ने चेतन स्वरूप के साथ मारपीट कर दी। वहीं, पुलिस कर्मी फैसले का दबाव बनाने के लिए हड़काने लगे। इसी बीच चेतन स्वरूप को हार्टअटैक पड़ गया। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। परिजन बेटी के ससुराल वालों और पुलिस कर्मियों पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में देररात साढ़े दस बजे तक कोई तहरीर नहीं दी गई। महिला थानाध्यक्ष मांगेराम तोमर के अनुसार थाने में कोई मारपीट नहीं हुई, न ही किसी पुलिस कर्मी ने हड़काया।

मांगेराम तोमर, थानाध्यक्ष, महिला थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.