राष्ट्र निर्माता हैं शिक्षक : जगवीर
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से एसएमबी इंटर कॉलेज में शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से एसएमबी इंटर कॉलेज में शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी हुई, जिसमें सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यों को विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि शिक्षक व प्रधानाचार्य राष्ट्र निर्माता हैं। देश के विकास व निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने अपनी संस्थाओं में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किया है, इसके लिये मैं उन्हें बधाई देता हूं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वज भविष्य की कामना की।
इस मौके पर नवागत संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रधानाचार्य संस्थाध्यक्ष होने के नाते समाज निर्माण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं आशा व्यक्त करता हूं कि सभी प्रधानाचार्य सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का सम्मान करते हुए उनको माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। अध्यक्षता रूप किशोर गुप्ता ने की। इस मौके पर हरिशचन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह वर्मा, डॉ. कौशलेंद्र यादव, डा. विपिन वाष्र्णेय, डा. शम्भू दयाल रावत, मलखान सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. दिनेश कुमार शर्मा ने और धन्यवाद प्रस्ताव डा. दीपक पालीवाल संरक्षक ने किया।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य
विजय पाल सिंह, नरेन्द्र देव कौशल, डा. उमा सारस्वत, बनी सिंह ठकुरेला, रघुराज सिंह, देवेन्द्र भास्कर दीक्षित, शिव कुमार शास्त्री, नाहर सिंह, शिव कुमार गुप्ता।