प्रॉपर्टी डीलर के 11 लाख रुपये उड़ाए
अलीगढ़ : सोमवार की शाम को कोल तहसील परिसर में एक प्रॉपर्टी डीलर के 11 लाख से भरा थैला अज्ञात लोग पार
अलीगढ़ : सोमवार की शाम को कोल तहसील परिसर में एक प्रॉपर्टी डीलर के 11 लाख से भरा थैला अज्ञात लोग पार कर ले गए। हल्ला लूट का हुआ तो मौके पर पुलिस दौड़ गई। मगर कुछ देर में असलियत मालुम होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
क्वार्सी क्षेत्र के होली चौक निवासी ब्रजराज सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनकी क्वार्सी की पंच विहार कॉलोनी में साइट है। यहां दो प्लॉटों का सौदा दो ग्राहकों से हुआ था। दोनों प्लॉटों का बैनामा सोमवार दोपहर में कोल तहसील में होना तय हुआ। ब्रजराज सिंह अपने साथ पत्नी सरोज देवी को ले गए थे, क्योंकि जमीन सरोजदेवी के नाम से है। सरोज ने एक प्लॉट क्वार्सी के मनोज कुमार व दूसरे का बैनामा राजकुमारी पत्नी राजकुमार निवासी क्वार्सी के नाम किया। बैनामा होने से पहले दोनों ग्राहकों से 11 लाख रुपये लेकर ब्रजपाल सिंह ने थैले में रख लिए और बैनामा करने के बाद अधिवक्ता ललित कुमार शर्मा के बिस्तर पर आकर बैठ गए। जैसे ही उनका हाथ कुछ देर के लिए बैग से हटा, किसी ने उसे पार कर दिया। ये देखकर प्रॉपर्टी डीलर के होश उड़ गए। बैग पार होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। खबर दी गई कि 11 लाख रुपये की लूट हो गई है। बन्नादेवी एसओ तहसील परिसर पहुंच गए। पीडि़त से जानकारी ली। घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।