ईएमयू का समय नहीं बदलने पर सांसद का स्वागत
अलीगढ़ : नई दिल्ली जाने वाली ईएमयू का समय नहीं बदलने पर रविवार को दैनिक यात्रियों ने सांसद सतीश गौतम
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 01:37 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 01:37 AM (IST)
अलीगढ़ : नई दिल्ली जाने वाली ईएमयू का समय नहीं बदलने पर रविवार को दैनिक यात्रियों ने सांसद सतीश गौतम का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मिठाई भी बांटी गई। भाजपा नेता रामअवतार शर्मा की अगुवाई में पहुंचे यात्रियों ने कहा कि सुबह 6.20 बजे की ट्रेन का समय सुबह 5.20 बजे किया जा रहा था। नई व्यवस्था एक अगस्त से लागू होने जा रही थी। इस पर दैनिक यात्रियों ने सांसद को ज्ञापन दिया था। सांसद ने रेल मंत्रालय में बात की और ट्रेन का पुराना समय ही बरकरार रहा। स्वागत करने वालों में भुवनेंद्र कुमार सिंह, त्रिलोकी शर्मा, केके पाठक आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें