Move to Jagran APP

किसानों को सीधे मिलेगा लाभ: बालियान

अलीगढ़ : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि किसानों को बीमा योजनाओं का सीधे लाभ और उ

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 01:34 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 01:34 AM (IST)

अलीगढ़ : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि किसानों को बीमा योजनाओं का सीधे लाभ और उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए नई कृषि नीति तैयार हो चुकी है। नुकसान का सर्वे सैटेलाइट से होगा। इसके लिए लेखपाल व तहसीलदार की जरूरत नहीं होगी।

loksabha election banner

देश को कांग्रेस ने लूटा : स्वतंत्रदेव

पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा किकांग्रेस ने देश को लूटा है। कांग्रेस-राज में हर साल बड़े घोटाले हुए। प्रदेश सरकार तो जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर भी कमाई कर रही है। मंत्री के सुर में सुर मिलाते हुए महामंत्री ने कहा कि अगर भाजपा को सत्ता मिली तो माया व मुलायम के यहां सीबीआइ से जांच कराएंगे।

अलीगढ़ से भेदभाव

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार यहां के किसानों से भेदभाव कर रही है। अभी तक फसल का मुआवजा तक नहीं बांटा। कहा, जनता के चौकीदार बनकर उसकी सेवा में जुटे हुए हैं।'

-------

नेताओं को बोल

- देश प्रगति पर बढ़ रहा है। पांच साल में तरक्की के नए पायदान पर होंगे।

-शशि सिंह, लोकसभा प्रभारी, भाजपा।

किसानों की समस्याओं से प्रदेश सरकार का कोई सरोकार नही है। वो तो बस सैफई तक सिमटी हुई है।

-चौ. सतेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा।

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खात्मे का मिशन छेड़ा है। जल्द ही इसमें सफलता मिलेगी।

-चौ. देवराज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा।

ये रहे मौजूद

अनिल पाराशर, उमेश कुमारी, मीना कुमारी, अनीता जैन, सत्या सिंह, संगीता जैन, मधु मिश्रा, अनूप वाल्मीकि, चौ. रमेश पाल सिंह, चौ. नत्थी सिंह, जयदीप गौड़, राजकुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, चौ. शेर सिंह, चौ. योगेश कुमार अत्री, लाला प्रधान, प्रमोद कुमार, सत्यवीर सिंह, केशव बघेल, राम सिंह आर्य आदि थे।

--------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.