Move to Jagran APP

फसल बर्बादी से परेशान किसान ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : बारिश से फसल बर्बाद होने पर मडराक क्षेत्र के गांव कोठिया में किसान ने मिंट

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 12:47 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 12:47 AM (IST)
फसल बर्बादी से परेशान किसान ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : बारिश से फसल बर्बाद होने पर मडराक क्षेत्र के गांव कोठिया में किसान ने मिंट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे किसान ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। किसान फसल बोने के लिए लिए गए कर्ज को लेकर परेशान था।

loksabha election banner

गांव कोठिया निवासी कुलदीप सिंह (25) पुत्र रन सिंह अविवाहित था। वह अपनी मां रेवती के साथ रहता था। कुलदीप के पास चार बीघा जमीन थी। इसी जमीन में फसल पैदा कर मां-बेटे जीवन यापन करते थे। कुलदीप ने कर्ज लेकर खेत में फसल बोई थी। बारिश में फसल नष्ट हो गई। फसल की बर्बादी पर मां-बेटे सदमे में थे। शुक्रवार शाम कुलदीप ने घर में ही खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। आग लगने पर वह चीखा तो आसपास के लोग आ गए। उन्होंने आग बुझाई, मगर तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। कुलदीप को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शनिवार रात मृत घोषित कर दिया। कुलदीप कांग्रेस से भी था। खबर मिलने पर कांग्रेस नेता विवेक बंसल, ब्रजेश शर्मा, अखिलेश, विनीश कुमार सिंह आदि रविवार को पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। परिवारीजनों को सांत्वना दी। विवक बंसल ने प्रदेश सरकार से कुलदीप की मां 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.