Move to Jagran APP

सवारियों ने झेली बसों की किल्लत

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : होली पर अधिकांश रोडवेज बसें दिल्ली रवाना होने से यहां परिवहन सेवाएं लगभग ठ

By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 11:12 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 11:12 PM (IST)
सवारियों ने झेली बसों की किल्लत

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : होली पर अधिकांश रोडवेज बसें दिल्ली रवाना होने से यहां परिवहन सेवाएं लगभग ठप सी पड़ गई हैं, लोकल रूटों पर बसें दिखाई नहीं दे रही, जो बसें चल भी रही हैं, लंबी दूरी की हैं। मजबूरन यात्रियों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सवारियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है।

loksabha election banner

होली का त्योहार भुनाने के लिए अलीगढ़ रीजन से तीन दिन में करीब 1200 रोडवेज बसें दिल्ली रवाना हुई हैं। मंगलवार को 385 बसों का बेड़ा दिल्ली भेजा गया था। बुधवार को अलीगढ़ से 73, बुद्धविहार से 72, एटा से 100, हाथरस से 65, कासगंज से 60, नरौरा से 32 और अतरौली से 31 बसें रवाना हो गई। गुरुवार को भी इतनी ही बसें दिल्ली रवाना हुई। अधिकांश बसें दिल्ली जाने से यहां बसों की किल्लत हो गई। बस अड्डों पर सवारियां भटकती नजर आई। मजबूरन इन सवारियों को डग्गेमार वाहनों में सफर का जोखिम उठाना पड़ा। इधर, डग्गेमार वाहनों पर कार्रवाई के संभागीय विभाग के दावे भी फुस्स होते नजर आए। हाथरस, मथुरा, अतरौली, एटा, गभाना आदि मार्गो पर डग्गेमार वाहन खुलेआम सवारियां ढो रहे हैं। त्योहार पर कई प्राइवेट बसें भी डग्गेमारी पर उतर आई हैं। छतों पर भी सवारियां बैठाई जा रही हैं।

इंसर्ट ..

ट्रेनें भी रहीं फुल

रोडवेज बसों की किल्लत झेल रहे मुसाफिरों ने रेलवे स्टेशनों का रुख कर लिया, लेकिन ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। स्टेशन आ रहीं अधिकांश ट्रेन पहले से ही फुल थी। गुरुवार दोपहर कुछ सवारियों ने एक ट्रेन की छत पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन जीआरपी ने सवारियों को दौड़ा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.