आठवीं तक के बच्चों की एक जनवरी तक छुट्टियां
अलीगढ़ : कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के बच्चों की छुंिट्टयां एक जनवरी तक बढ़ा दी
By Edited By: Published: Mon, 29 Dec 2014 01:10 AM (IST)Updated: Mon, 29 Dec 2014 01:10 AM (IST)
अलीगढ़ : कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के बच्चों की छुंिट्टयां एक जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इन बच्चों की कक्षाएं अब दो जनवरी से शुरू होंगी। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर मान्य होगा।
पिछले दिनों ठंड को देखते हुए शासन से सभी बोर्ड के स्कूलों में 28 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया था। अभी भी ठंड का असर कम न होने के कारण डीएम अभिषेक प्रकाश ने आठवीं तक के बच्चों को फिर राहत दी है। डीएम की ओर से जारी आदेश में कक्षा आठ तक के बच्चों का एक जनवरी तक अवकाश रहेगा। कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह दस बजे से शुरू होंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें