Move to Jagran APP

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार/शनिवार की रात घने क

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 02:37 AM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 02:37 AM (IST)
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार/शनिवार की रात घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। वाहनों को रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा। दिन में कोहरा न होने व दोपहर बाद हल्की धूप के बावजूद सर्द हवाओं ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

पिछले तीन दिनों में ठंड, कोहरे व पाला बढ़ने से लोग परेशान हो उठे हैं। शुक्रवार की शाम से शनिवार की सुबह तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। हालत इतनी खराब रही कि चंद मीटर का फासला तय करने में भी वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। ऐसे में वाहनों को रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा या फिर सड़कों को किनारे वाहन खड़े करने पड़े। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री व अधिकतम 16.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। स्कूल की छुंिट्टयां होने से जरूर बच्चों को राहत मिली है। दोपहर बाद सूर्यदेव ने जरूर दर्शन दिए, मगर बादल छाए रहने से धूप भी दम तोड़ती दिखी। सर्द हवाएं चलने से लोग कांपते दिखे। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा होना शुरू हो गया। इससे लोग घरों में दुबकने लगे। सर्दी के चलते बाजारों में भी अब सन्नाटा दिखने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों पर ठिठुरते हुए पहुंच रहे हैं। उनकी हालत भी काफी खराब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.