Move to Jagran APP

खत्म हुई भूख हड़ताल

अलीगढ़ : आगरा विश्वविद्यालय से मुक्ति पाने के लिए अलीगढ़ मंडल में अलग विश्वविद्यालय की मांग को लेकर

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 02:35 AM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 02:35 AM (IST)

अलीगढ़ : आगरा विश्वविद्यालय से मुक्ति पाने के लिए अलीगढ़ मंडल में अलग विश्वविद्यालय की मांग को लेकर डीएस कॉलेज में चल चल रही भूख हड़ताल पांचवें दिन शनिवार को सपा विधायकों के आश्वासन के बाद खत्म हो गई।

loksabha election banner

कोल विधायक जमीरउल्लाह खां व शहर विधायक जफर आलम धरना स्थल पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय की मांग को 15 दिन में वे विद्यार्थियों की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराएंगे।

विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा के महासचिव अमित गोस्वामी 16 अप्रैल से डीएस कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे थे। शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बावजूद वे वहां से नहीं हटे। शनिवार को डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, पालीवाल इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी डीएस कॉलेज में सुबह 11 बजे धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर सबसे पहले बरौली विधायक दलवीर सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि अलग विश्वविद्यालय बनाने की मांग विधानसभा में उठाएंगे। इसके बाद कोल विधायक, शहर विधायक, पूर्व राज्य मंत्री नफीस अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह पहुंचे। सपा नेताओं ने छात्र नेता को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई। मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन भोलू सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म कर दी है। ठोस पहल नहीं होती है तो लखनऊ में भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर हेडेन ठाकुर, लोकेश ठाकुर, चेतन सैनी, प्रदीप कुमार, उदय प्रताप सिंह, बंटी सारस्वत, अभिषेक पाठक, पंकज आर्य आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.