डॉ. नदीम अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष बने
अलीगढ़ : भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में मुस्लिम समाज के चार दर्जन से अधिक लोगों ने भा
अलीगढ़ : भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में मुस्लिम समाज के चार दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदेश राज के निर्देशन में चलाए गए अभियान में डॉ. नदीम अहमद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। संदेश राज ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनाने में भाजपा जरूर सफल होगी। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शहनवाज खान ने कहा कि अधिक से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों को भाजपा की विचारधारा 'सबका साथ सबका विकास' के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। डॉ. नदीम ने भाजपा में अल्पसंख्यक वर्ग से लोगों को जोड़ने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नदीम सैफी, सवाब खान, अकील अहमद, शहनवाज खान, मोहम्मद शान, जावेद खान, फिरोज खान, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।