शोक जताने पहुंचे संघ के प्रांत प्रचारक
अलीगढ़ : धर्मातरण पर मचे बवाल के बाद अब आरएसएस भी कड़े कानून के पक्ष में है। हालांकि, संसद में केंद्र
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 01:34 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:34 AM (IST)
अलीगढ़ : धर्मातरण पर मचे बवाल के बाद अब आरएसएस भी कड़े कानून के पक्ष में है। हालांकि, संसद में केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू इस मामले को पहले उठा चुके हैं। संघ अब इस पर जनमत जुटाने की भी तैयारी हैं। शुक्रवार को भाजपा ब्रज प्रांत के मीडिया प्रभारी डा. राजीव अग्रवाल की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने प्रांत प्रचारक दिनेश पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से बात करने से साफ इन्कार कर दिया। फिर, भी उनके मौन के भी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि आरएसएस चाहता है कि धर्मातरण के खिलाफ कड़ा कानून बने। क्योंकि संघ के लोग मानते हैं कि वे घर वापसी का कार्यक्रम कराते हैं। धर्मातरण में ईसाई मिशनरियां आदि लगी हुई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें