दिल में गम, आंखे हैं नम
अलीगढ़ : गुरुवार को भी शहर के कई स्थानों पर नम आंखों से मासूमों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 01:40 AM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 01:40 AM (IST)
अलीगढ़ : गुरुवार को भी शहर के कई स्थानों पर नम आंखों से मासूमों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ की ओर से सेंटर प्वॉइंट पर कैंडल मार्च निकाला गया। क्लब की सीजीआर आरती मित्तल ने कहा कि ये दर्द ऐसा है, जो ताउम्र लोगों को सताएगा। वे माताएं कैसे सहन करेंगी, जिन्होंने अपने लाल खो दिए हैं। क्लब की अध्यक्ष तुलिका अग्रवाल, सारिका सक्सेना, काजल धीरज ने भी घटना भर्त्सना की। डॉ. दिव्या लहरी ने कहा कि घटना ने मानवता को तार-तार कर दिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर रीना अग्रवाल, काजल मल्होत्रा, मनीषा, सीमा गोयल, अलका अग्रवाल आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें