शहरी युवाओं को बनाएंगे हुनरमंद
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : नगर निगम क्षेत्र के बेरोजगार गरीबों को हुनरमंद बनाने की तैयारी है। उन्हें
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : नगर निगम क्षेत्र के बेरोजगार गरीबों को हुनरमंद बनाने की तैयारी है। उन्हें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने आवेदन मांगे हैं।
डूडा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि युवाओं से आवेदन के बहाने उनकी इच्छा भी जानी जा रही है। आवेदन पत्र पर उन्हें प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी देनी होगी। उन्हें यह बताना होगा कि किस चीज का प्रशिक्षण चाहिए। इसका पूरा विवरण तैयार कर डूडा शासन को भेज देगा। इससे यह भी जानकारी मिल जाएगी कि आखिर युवाओं का रुझान किस तरफ है। गरीब बेरोजगारों के लिए यह अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऐसे लोगों को कंप्यूटर, क्राफ्ट, सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटीशियन जैसे रोजगारपरक कार्यो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण तीन माह का होगा। अफसर बताते हैं यह आवश्यकता आधारित कार्यक्रम है। जिस ट्रेड के आवेदन ज्यादा आएंगे, उसी के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन करने वालों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
........
सादा कागज पर नाम, पता सहित पूरा विवरण लिखकर आवेदन किया जा सकता है। साथ में आधार कार्ड (अगर हो तो), पते का प्रमाण पत्र आदि भी लगाना होगा। अधिक जानकारी के लिए डूडा कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।
-जावेद अख्तर, परियोजना अधिकारी, डूडा।