सपा की नीतियों को पहुंचाएंगे घर-घर
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : दूसरी बार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष की कमान संभालने वाले पप्पू
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : दूसरी बार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष की कमान संभालने वाले पप्पू प्रधान ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। सो, अभी से कार्यकर्ता मिशन 2017 की तैयारियों में जुट जाएं। गोमती एक्सप्रेस से आए अलीगढ़ स्टेशन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया गया।
लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी हाईकमान ने सपा की सभी इकाइयां व फ्रंटल कमेटियों को भंग कर दिया था। अब फिर से फ्रंटलों का गठन शुरू कर हो गया है। पप्पू प्रधान को फिर से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरा। स्वागत करने वालों में लोहिया वाहिनी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गंगवार, रंजीत चौधरी, विवेक चौधरी, दीवान चंद्र भारद्वाज, कुंवर पाल सिंह, अर्जुन तोमर थे।
--------
आशीष व सालिम को कमान
आशीष मोहन यादव को लोहिया वाहिनी की फिर से कमान सौंपी गई है। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद सालिम को यूथ बिग्रेड में महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।