Move to Jagran APP

महिला से दुष्कर्म, बेटे पर बंदूक लेकर दौड़ा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : पिसावा क्षेत्र के गांव महगौरा के नगला मणि में घेर में पशुओं को चारा डालने

By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 12:21 PM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 12:21 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म, बेटे पर बंदूक लेकर दौड़ा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : पिसावा क्षेत्र के गांव महगौरा के नगला मणि में घेर में पशुओं को चारा डालने गई महिला को दबोच लिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी को महिला के बेटे ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। यह जानकारी मिलते ही आरोपी का बेटा अवैध बंदूक लेकर पीड़िता के बेटे पीछे मारने दौड़ा। उसने खेत में छिपकर जान बचाई। सूचना पर थाना प्रभारी पिसावा पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

पिसावा क्षेत्र के गांव महगौरा के नगला मणि में 35 वर्षीय महिला घर से चंद कदम दूर अपने घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। घेर में अकेला पाकर गांव के ही एक शख्स ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा पहुंच गया और उसने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी के उसके बेटे को हुई तो वह अवैध बंदूक लेकर महिला के बेटे को मारने के लिए दौड़ पड़ा। किसी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक पिसावा फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश भी दी, मगर वह बेटा के साथ फरार हो गया।

........

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि नगला मणि में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी ने जांच-पड़ताल की है। मैं भी जाकर जानकारी करूंगा।

- पीतम सिंह, सीओ खैर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.