सेवानिवृत्ति पर कार्य की सराहना
अलीगढ़: गभाना तहसील में सेवानिवृत्त हुए रजिस्ट्रार कानूनगो योगेंद्र कुमार मित्तल एवं लेखपाल भूरी सिं
अलीगढ़: गभाना तहसील में सेवानिवृत्त हुए रजिस्ट्रार कानूनगो योगेंद्र कुमार मित्तल एवं लेखपाल भूरी सिंह को शुक्रवार को समारोह के मध्य सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में उपजिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा व अन्य वक्ताओं ने दोनों ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यो व उनके कुशल व्यवहार को जमकर सराहा और उनके दीर्घ स्वस्थ्य जीवन की कामना की। समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र के साथ रामायण भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नाजिर हुसैन, शमशुल हुदा खां, सत्येंद्र सिंह चौहान, सोरन सिंह, गोपाल कृष्ण सक्सेना, पृथ्वी सिंह, विवेक कुमार, नवल किशोर, रामदास, अनिल बघेल, अशोक कुमार, विनोद कुमार नाजिर, शेर सिंह, पंकज कुमार, कपिल सिंह, सुभाष चंद सारस्वत आदि तमाम राजस्व कर्मी मौजूद रहे।