चाइनीज वस्तुओं के विरोध में निकाला मार्च
अलीगढ़ : भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की तरफ से चाइनीज वस्तुओं के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया।
अलीगढ़ : भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की तरफ से चाइनीज वस्तुओं के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे चाइनीज वस्तुओं का प्रयोग न करें, जिससे भारतीय उद्योग और उत्पाद को बढ़ावा मिल सके। शाम चार बजे सेंटर प्वाइंट स्थित गांधी आई हॉस्पिटल के पास से जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह व संयोजक मंयक गौड़ ने मार्च का शुभारंभ किया। यह मार्च रामघाट रोड होते हुए महाजन होटल पर समाप्त हुआ। चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि सभी को भारतीय वस्तुओं का इस्तेमाल अधिक से अधिक संख्या में करना चाहिए, जिससे यहां के उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर गौरव चौहान, अनिल सेंगर, अर्जुन सिंह, करन सिंह, तरुण चौहान, अमित चौधरी, हनी सरदार, अभिनव चौहान, अमित शर्मा, सागर सिंह, विवेक सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।