भारतीय संस्कृति को बचा रही है संस्कार भारती
अलीगढ़ : संस्कार भारती ब्रज प्रांत की ओर से कला साधक संगम 2014 का शुभारंभ हुआ। आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक योगेंद्र दद्दा व सह संगठन मंत्री अमीरचंद्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगेंद्र दद्दा ने कहा कि चारों ओर से भारतीय संस्कृति पर हमले हो रहे हैं। एक साथ जुड़कर अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। इसके लिए संस्कृति को बचाना बहुत जरूरी है। ललित कलाओं के माध्यम से संपूर्ण भारतवर्ष में एक सूत्र में पिराने का काम संस्कार भारती कर रही है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल, साहित्य संयोजक राज बहादुर सिंह राज, प्रांतीय संरक्षक राजाराम मित्र, सत्यवीर शर्मा, डा. राजेश अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद थे। शाम के समय आगरा रोड स्थित शिवा गेस्ट हाउस में ब्रज प्रांत से आए कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर सामाजिक बुराइयों पर प्रहार किया गया। यहां कुलदीप आर्य, कालीचरण वाष्र्णेय, धर्मवीर अग्रवाल, सुमन गोयल, प्रवीन, श्याम सुंदर वाष्र्णेय आदि मौजूद थे। आगरा से आए कवि राज बहादुर सिंह, आचार्य देवेंद्र देव, प्रेम शर्मा, वेद प्रकाश मणि, कुंवर पाल, गाफिल स्वामी, विजय भारद्वाज आदि ने कविता का पाठ किया।