बिजेंद्र व विवेक को जिला-शहर की कमान
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जो खबर 15 दिनों से चर्चा में थी, वह मंगलवार को आम हो गई। कांग्रेस हाईकमान ने लंबे अरसे बाद एक हुए पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को शहर अध्यक्ष बनाया है। जिसने भी यह खबर सुनी वह हैरान रह गया, खुद विवेक-बिजेंद्र भी। पार्टी की इस नई जिम्मेदारी से दोनों पर अब दवाब भी होगा। दरअसल, संगठन की हालत जिले में पतली है, इसे पटरी पर लाने के लिए मेहनत करनी होगी।
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रदेश हाईकमान ने सभी संगठनों को भंग कर दिया था। नई टीम गठन के लिए कई नेताओं ने यहां का दौरा किया और बायोडाटा भी जमा किए। कई माह से यही चर्चा चल रही थी कि नया जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष कौन होगा। पुराने नाम सामने आए तो नए पर भी विचार हुआ, लेकिन सब धरा का धरा रह गया। पार्टी ने बिजेंद्र वह विवेक को जिला व शहर की कमान सौंप कर नया संदेश देने का भी प्रयास किया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष की कमान दिनेश शर्मा व महानगर अध्यक्ष तलहा अबरार के हाथों में थी। हालांकि ये लोग लंबी पारी नहीं खेल सके। गिरवर शर्मा ने 15 साल सात महीने जिले की कमान संभाली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक गांधी ने नई टीम को बधाई दी है।
.........
इनका कहना है
मैं इससे खुश नहीं हूं, लेकिन हाईकमान का आदेश सर आंखों पर है। बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत किया जाएगा। युवाओं को अधिक तरजीह दी जाएगी।
- बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद
पार्टी ने शहर अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए रखने की बात कही है। पार्टी को मजबूत करने का किया जाएगा। सभी को साथ लेकर चलेंगे।
विवेक बंसल, पूर्व एमएलसी