झूला झूलन जाऊं बलम कि मोहे.....
अलीगढ़: अतरौली नगर के पुराने रामघाट रोड स्थित तीजों वाली बगिया में हरियाली तीज के पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीददारी की और सावन की मलहार झूला झूलन जाऊं बलम कि मोहे सोने की तगड़ी दिलवायदे आदि गानों को गाकर जमकर झूली।
बुधवार को हरियाली तीज के पर्व के उपलक्ष्य में पुराने रामघाट रोड पर स्थित तीजों वाली बगीची में मेले का आयोजन किया। उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष साजदा बेगम ने फीता काट कर किया। साथ ही तमाम महिलाओं के साथ सावन के गीतों पर झूली। इस दौरान महिलाओं व बच्चों ने मेले लुत्फ लेते हुए जमकर खरीद दारी की। इस मौके पर कुसुम जौहरी, विनीता वर्मा, कोमल वर्मा, राधा जौहरी, शकुंतला वर्मा, दिनेश जौहरी, रवि अरोरा, सतीश वर्मा, श्यामबाबू वर्मा, उमेश वर्मा, मनोज वर्मा, भारत जौहरी, ध्रुव जौहरी, रजत, शिवाजी, राजीव, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।