साजन सावन में घर आना..
अलीगढ़ : शहर में हरियाली तीज उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गीत-संगीत से सराबोर कार्यक्रमों में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
श्री वाष्र्णेय विकास समिति की ओर से नंदन अभिनंदन बैंक्वेट हाल में आयोजित श्रावणी महोत्सव पूर्व महापौर सावित्री वाष्र्णेय ने शुभारंभ किया। कृष्णा गुप्ता व गिनीशा वाष्र्णेय ने गणेश वंदना की। हरे परिधान पहनकर महिलाओं ने 'साजन सावन में घर आना..' मल्हार गीत गाया। बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। कई प्रतियोगिताएं भी हुई। कार्यक्रम में ललितेश देवी, रजनी, निर्मल कांता, कमलेश वाष्र्णेय, अंजली वाष्र्णेय, मंजू, अलका, मधुवाला, कुसुम, पूजा, मान्या, नगीना आदि मौजूद थीं।
सावन में बरसे फुहार
अलीगढ़ : श्री अग्रवाल परिषद महिला विंग का हरियाली तीज महोत्सव होटल पाम ट्री में हुआ। मुख्य अतिथि अलका बंसल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाएं सावन में बरसे फुहार, देखो हरियाली की आई है बहार गीत पर जमकर झूमीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष लीना मित्तल, महामंत्री राधा अग्रवाल, संस्थापक अंजू मोरनी, राजश्री अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, कमला आदि मौजूद थीं।