गैर कांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश को लूटा : काजी
अलीगढ़ : भारत निर्माण संदेश यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता जुनैद काजी ने कहा है कि 24 साल से यूपी में गैर कांग्रेसी दलों की सरकारें रही हैं। इन सरकारों ने प्रदेश को विकास से बहुत पीछे धकेल दिया है। पहले बसपा ने प्रदेश को लूटा, अब सपा लूट रही है।
यहां एक होटल में प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा के शासन में प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ, पब्लिक दुखी है। न स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हैं और न व्यवस्था। बिजली के भी लाले हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर भारत निर्माण संदेश यात्रा के दौरान सेवा का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि वह जहां भी गए, जनता दुखी ही मिली। उन्होंने कहा कि पब्लिक सब समझ गई है, अगले चुनाव में कांग्रेस को फिर बहुमत मिलेगा। पत्रकार वार्ता में हाजी इलियास, रामफूल उपाध्याय, इरशाद सलीम, अविनाश सिंह, नवेद अंसारी आदि थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर