भारत विकास परिषद का जनसेवा पर जोर
अलीगढ़ : भारत विकास परिषद अलीगढ़ की वार्षिक सामान्य सभा में जनसेवा पर जोर दिया गया।
शुक्रवार को जीटी रोड स्थित रतन प्रेम डीएवी कन्या इंटर कालेज में कार्यक्रम हुआ। नरेश कुमार ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया। योगेंद्र कुमार ने आगामी बजट प्रस्तुत किया। सचिव कैलाश चंद्र वाष्र्णेय ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस मौके पर संगीता वाष्र्णेय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गरिमा, राधिका आदि बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। दुर्गेश वाष्र्णेय, सरिता वाष्र्णेय, अंजुम गप्ता, दीप गुप्ता, उमा, ऊषा, साधना, संगीता आदि ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले सुशील चंद्रा, नरेश कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम मुकुल कुलश्रेष्ठ, द्वितीय दर्शना दुबे रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम संगीता वाष्र्णेय, द्वितीय विमल गुप्ता। नीलम श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डा. केएल गुप्ता, विवेक बंसल, मेयर शकुंतला भारती, डा. विशन बहादुर सक्सेना, डा. ब्रजेश कुमार सक्सेना, योगेंद्र कुमार वाष्र्णेय, डा. गोपाल, डा. गिरीश वाष्र्णेय मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर