Move to Jagran APP

Agra News: भ्रष्टाचार में फंसे सरकारी विभाग के 40 लोगों पर कसेगा शिकंजा, विजिलेंस ने जांच पूरी कर शासन को भेजी

Agra News In Hindi भ्रष्टाचार के मामलों में 40 से अधिक लोगों पर कस सकता है शिकंजा। विजिलेंस ने दो दर्जन से अधिक मामलों की जांच कर शासन को भेजी है रिपोर्ट। चुनाव बाद जांच के दायरे में आए लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें। ये लोग सरकारी विभाग के विभिन्न कार्यालयों में तैनात हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले भी हैं।

By Ali Abbas Edited By: Abhishek Saxena Published: Sat, 27 Apr 2024 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 10:33 AM (IST)
Agra News: भ्रष्टाचार के मामलों में 40 से अधिक लोगों पर कस सकता है शिकंजा

जागरण संवाददाता, आगरा। भ्रष्टाचार की जांच के दायरे में आए 40 से अधिक लोगों की मुश्किलें चुनाव के बाद बढ़ सकती हैं। शासन में शिकायत के बाद भ्रष्टाचार के मामलों की जांच विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस ने इस वर्ष (एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2023 के दौरान) भ्रष्टाचार के दो दर्जन से अधिक मामलों की जांच पूरी करके शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी है।

loksabha election banner

विजिलेंस द्वारा आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार व विभागीय अनियमितता के 45 मामलों की खुली और गोपनीय जांच की जा रही है।इनमें सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि के 40 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

आय से अधिक संपत्ति के आरोप

जिनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और विभागीय अनियमिता के आरोपों की खुली जांच की गईं। विजिलेंस ने इनमें दो दर्जन से अधिक मामलों की जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। अधिकांश मामले आय से अधिक संपत्ति और विभागीय अनियमिता के हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार चुनाव के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में उक्त लोगों पर शिकंजा कस सकता है।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: अलीगढ़ में गिरा मतदान का प्रतिशत, इस बार 56.62 फीसद वोट पड़े, 15 साल बाद सबसे कम हुई वोटिंग

एक वर्ष के दौरान पकड़े गए भ्रष्टाचारी

  • 7 फरवरी: सदर तहसील के वीआरसी कार्यालय में तैनात कर्मचारी गिरजेश कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
  • 5 फरवरी: अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र से लेखपाल नारायण प्रताप को डेढ़ लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
  • 9 जनवरी: नगर निगम में राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता एक लाख घूस लेती दलाल समेत गिरफ्तार।
  • 27 दिसंबर 2023: सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरि को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया।
  • 29 सितंबर 2023: चिट फंड एवं सोसाइटी का बाबू एक लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार।

ये भी पढ़ेंः Election 2024: अमेठी के रण में नामांकन लेने ये 'योद्धा', क्या राहुल छोड़ गए मैदान ?, भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी ने भी खरीदा पर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.