तीन महीने बाद भी 1100 बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
जागरण संवाददाता, आगरा: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत एडमिशन के लिए चयनित हुए छात्र परेशान
जागरण संवाददाता, आगरा: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत एडमिशन के लिए चयनित हुए छात्र परेशान हैं। समय सीमा निकलने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्रों को दाखिला नहीं मिल सका है। ऐसे करीब 1100 छात्र हैं, जिनको दाखिला नहीं मिला है7
आरटीई के तहत दाखिले के लिए इस बार ऑनलाइन व्यवस्था की गई थी। जिले में करीब 10 हजार लोगों ने एडमिशन किया गया था। इसके बाद लॉटरी द्वारा तीन चरण में एडमिशन के लिए पात्र छात्रों को चयनित किया गया। इसमें 3271 छात्रों को उनके पसंद वाले विद्यालय में एडमिशन दिलाना था। मगर, सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद भी करीब 1100 बच्चों को एडमिशन नहीं मिला है। सत्र शुरू होने के कारण बच्चों के अभिभावक परेशान हैं। उन्हें बच्चों का साल खराब होने का डर सता रहा है। इसको लेकर पिछले दिनों डीएम ने सभी बच्चों का एडमिशन कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने आनाकानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अभी तक बच्चे भटक रहे हैं।
स्कूलों का कहना भर गई सीट
एडमिशन के लिए पहुंच रहे बच्चों को स्कूलों की तरफ से सीट खाली न होने का जवाब मिल रहा है। इस संबंध में बीएसए अर्चना गुप्ता का कहना है कि जिन स्कूलों में सीटें खाली हैं वहां पर बच्चों को दाखिला कराया जा रहा है। जहां सीट नहीं हैं वहां के बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल कराया जाएगा।
एडमिशन की ये है स्थिति
ब्लॉक - चयनित छात्र - एडमिशन
हरीपर्वत - 370 - 200
ताजगंज - 1573 - 1109
छत्ता - 210 - 146
लोहामंडी - 800 - 658
खेरागढ़ - 92 - 71