वुशू प्रतियोगिता 22 से स्टेडियम में
आगरा: 11वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता 22 से 23 जुलाई तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। आगरा
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 06:07 PM (IST)
आगरा: 11वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता 22 से 23 जुलाई तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। आगरा जिला वुशू संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जिले के करीब 100 खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेली जाएगी। इसमें किसी भी खिलाड़ी को रोका नहीं जाएगा। स्कूल और एकेडमी के खिलाड़ियों को सीधे प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई को राधाकृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी में शाम 5:30 से सात बजे तक होंगे। अधिक जानकारी को संघ के महासचिव प्रमोद कुमार से संपर्क किया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें