Move to Jagran APP

यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

आगरा: यमुना में नहाते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस गोताखोरों की मदद से दे

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 07:29 PM (IST)
यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

आगरा: यमुना में नहाते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस गोताखोरों की मदद से देर शाम तक उसकी तलाश में लगी रही।

loksabha election banner

शास्त्रीपुरम निवासी आकाश पुत्र फूल सिंह वर्मा सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ यमुना नहाने गया था। सिकंदरा क्षेत्र में कैलाश घाट से पहले वह दो दोस्तों के साथ यमुना में कूदा, तभी तीनों दोस्त डूब गए। इनमें से दो के शव गोताखोरों ने निकाल लिए। आकाश का पता नहीं चला था। मंगलवार को परिजनों को साथ लेकर पुलिस सुबह ही यमुना किनारे पहुंच गई। स्थानीय और पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई गई। शाम तक गोताखोर रुक-रुककर यमुना में तलाश करते रहे। मगर, आकाश का कोई सुराग नहीं मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.