28 जून को रिकॉर्ड बनाएंगी नृत्यांगना
आगरा: कड़ी लगन और सही तालीम के साथ संघर्ष की भावना हो तो फिर किसी भी मुकाम को हासिल करना मुश्किल न
आगरा: कड़ी लगन और सही तालीम के साथ संघर्ष की भावना हो तो फिर किसी भी मुकाम को हासिल करना मुश्किल नहीं होता। इस बात को सही साबित करने जा रही हैं कथक नृत्यागना पूजा गुप्ता और उनकी आरंगम नृत्य संगीत संस्था की नौ बाल नृत्यागनाएं।
ये सभी पहली बार 1750 चक्कर पूरे कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करने जा रही हैं, जो अपने आप में चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। बिना रुके लयबद्धता के साथ कदमताल मिलाकर 1750 चक्कर पूरे करने का लक्ष्य लेकर ये 28 जून को माथुर वैश्य सभागार में लक्ष्य पाने की कोशिश करेंगी। सबसे बड़ी बात यह है सारी नृत्यागनाएं 14 वर्ष से कम की हैं।
नृत्यागना पूजा गुप्ता ने बताया कि रेगुलर प्रैक्टिस के दौरान एक बार हमने ग्रुप में 500 चक्कर लगाने की कोशिश की। उसी समय ख्याल आया कि क्यों ना कुछ विशेष किया जाए और हमने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से संपर्क किया। पहले उन्होंने कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। गोल्डन बुक ने 1000 चक्कर का लक्ष्य दिया था, लेकिन हम 1750 चक्कर के लक्ष्य के साथ रिकॉर्ड स्टैंप करने का प्रयास करने जा रहे हैं।
नृत्यागना ने बताया अगर यह रिकॉर्ड पूरा हुआ तो ये उनका लगातार तीसरा विश्व रिकॉर्ड होगा। इससे पहले नृत्यागना पूजा गुप्ता की 10 वर्षीय बेटी पल गुप्ता के नाम एक बेहद हैरतअंगेज रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने पैरों में भारी-भारी स्केट्स पहनकर 12 नृत्य शैलियों में लगातार डेढ़ घटे डास किया था। यह रिकॉर्ड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।