शम्मिका की 'दी ग्रीफ' को स्पेशल स्टूडेंट अवार्ड
आगरा: दिल्ली गेट स्थित होली पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को फिल्म निर्देशक शम्मिका तोमर का
आगरा: दिल्ली गेट स्थित होली पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को फिल्म निर्देशक शम्मिका तोमर का सम्मान किया गया। शम्मिका ने कहा कि आगरा में मेरे द्वारा बनाई गई लघु फिल्म दी ग्रीफ को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फिल्म को स्पेशल स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा गया है। यह फिल्म ताजमहल के आसपास कार्यरत तांगेवालों के जीवन की व्यथा को दर्शाती है। 1100 फीचर फिल्मों में से दी ग्रीफ को चुना जाना गौरव की बात है। इसमें कलाकार संजय मिश्रा, लुबना सलीम, गरिमा मिश्रा और कृषिका ने भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के संवाद ब्रज भाषा में हैं। इससे पूर्व में स्थानीय शम्मिका तोमर अंग्रेजी फिल्म ऑड ऐसे, लिंक स्ट्रीट, फोर्थ पर्सन, हिच्ट आदि फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।