महिलाओं को बताए हर्बल उत्पाद बनाने के गुर
जागरण संवाददाता, आगरा: महिलाओं को वैचारिक जागरण मिशन ने हर्बल उत्पाद बनाने के गुर सिखाए। घर में ही ह
जागरण संवाददाता, आगरा: महिलाओं को वैचारिक जागरण मिशन ने हर्बल उत्पाद बनाने के गुर सिखाए। घर में ही हर्बल उत्पाद तैयार करने का ज्ञान दिया। कम पैसों में सौंदर्य बरकरार रखने के टिप्स भी दिए।
वैचारिक जागरण मिशन ने मंगलवार को ब्यूटी एंड केयर कॅरियर पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया। इसमें फलों से फेशियल, सौंदर्य उत्पाद तैयार करने का तरीका बताया गया। बालों के लिए क्या कुछ ऐसा करें कि बाल लंबे समय तक फिट एंड फाइन रहें। घर बैठकर कैसे इस क्षेत्र में बिजनेस किया जा सकता हैं, कुछ ऐसी ही शंकाओं का समाधान ब्यूटी एक्सपर्ट बबली शर्मा ने किया। उन्होंने महिलाओं की जिज्ञासा को शांत किया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल ने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य महिलाओं की फिजूल खर्ची खत्म करने, समय बचाने के साथ उन्हें कुटीर उद्योग के प्रति जागरूक करना भी है। सचिव दीपिका, कोषाध्यक्ष स्वीटी, इंदू ने व्यवस्थाएं संभाली। इस मौके पर ब्यूटी से संबंधित कुछ प्रतियोगिताएं और मनोरंजन खेलों का आयोजन किया गया। इसमें खुशबू, मेधा, नीतू, कविता, अनीता, निशा, मधुबाला, श्वेता, कीर्ति, अन्नपूर्णा, गुड़िया, संजू, काजल ने सहभागिता की।