कारखाना मालिक फंदे पर लटका मिला
जागरण संवाददाता, आगरा: ताजगंज के दिनेश नगर में सोमवार सुबह कारखाना मालिक भास्कर दीक्षित फंदे पर लटका
जागरण संवाददाता, आगरा: ताजगंज के दिनेश नगर में सोमवार सुबह कारखाना मालिक भास्कर दीक्षित फंदे पर लटका मिला।
जगदीशपुरा के बालाजीपुरम निवासी 30 वर्षीय भास्कर दीक्षित डेढ़ साल से परिवार से अलग रह रहे थे। गोबर चौकी स्थित दिनेश नगर में किराए पर कमरा ले रखा था। उनका डिब्बे बनाने का कारखाना था। सोमवार सुबह आठ बजे मकान मालिक कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला। भास्कर दीक्षित का शव छत में लगे हुक पर केबिल के तार से लटका था। सूचना देने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया उनकी भास्कर से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उस समय बातचीत से वह तनाव में नहीं लग रहा था। परिजन खुदकशी का कारण नहीं बता सके। पुलिस के मुताबिक कारणों की जांच की जा रही है।