एयर चीफ मार्शल ने जाना काले ताज का सच
जागरण संवाददाता, आगरा: एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने शनिवार सुबह दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज का
जागरण संवाददाता, आगरा: एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने शनिवार सुबह दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज का दीदार किया। यमुना किनारे पर बने मेहताब बाग को देख उन्होंने काले ताज पर सवाल उठाए। गाइड ने उन्हें हकीकत से अवगत कराया। यहां शहंशाह शाहजहां द्वारा अपने लिए काला ताज बनवाने के किस्से पूर्व में गाइड सैलानियों को सुनाते थे।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन कर यहां पर मुगल काल में उद्यान होने का तथ्य सामने ला चुका है।
एयर चीफ मार्शल शनिवार सुबह करीब आठ बजे ताजमहल पहुंचे। यहां मुख्य मकबरे पर पहुंचने के बाद उन्होंने पच्चीकारी में रुचि दिखाई। गाइड नितिन सिंह ने उन्हें पच्चीकारी में प्रयुक्त हुए पत्थरों की जानकारी दी। ताज के दोहरे गुंबद और शहंशाह शाहजहां के औरंगजेब की कैद में वर्ष 1658 से 1666 तक रहने के बारे में गाइड ने उन्हें बताया। श्री धनोआ करीब एक घंटे तक स्मारक में रुके।