भगवान परशुराम शोभायात्रा एक को
जागरण संवाददाता, आगरा: क्षेत्रिय ब्राह्माण संस्था बृज क्षेत्र भगवान परशुराम शोभायात्रा एक मई को निका
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 08:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आगरा: क्षेत्रिय ब्राह्माण संस्था बृज क्षेत्र भगवान परशुराम शोभायात्रा एक मई को निकालेगी। धनौली के श्रीराम मंदिर से शाम चार बजे निकाली जाने वाली शोभायात्रा का समापन अर्जुन नगर के शुभ लगन मैरिज होम पर होगा।
संस्था के संस्थापक कैलाश चंद समाधिया और अध्यक्ष प्रेम कुमार पारासर ने बताया कि धनौली से निकलने वाली शोभायात्रा अखंड नगर, नरीपुरा, कमाल खां, खेरिया मोड, दशरथर कुंज आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर मैरिज होम पहुंचेगी। आयोजन को लेकर शोभायात्रा मार्ग की सजावट भी की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से शोभायात्रा के खराब मार्ग को जल्द ठीक कराने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें