सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता आज से
जागरण संवाददाता, आगरा: केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय सुब्रतो कप (अंडर-17) फुटबाल प्रतियोगिता
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 07:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आगरा: केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय सुब्रतो कप (अंडर-17) फुटबाल प्रतियोगिता सोमवार से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें देश के 25 संभागों के करीब 450 खिलाड़ी खेलेंगे।
लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली प्रतियोगिता स्टेडियम के अलावा सेंट जोंस डिग्री कॉलेज, आगरा कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय नंबर-दो के मैदान पर खेले जाएंगे। शुभारंभ शाम पांच बजे शैक्षणिक संयुक्त आयुक्त उदय नारायण करेंगे। हालांकि मैच सुबह से ही प्रारंभ हो जाएंगे। प्रधानाचार्य प्रभा गौड़ ने बताया कि निर्णायक अनुभवी होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें