Move to Jagran APP

मानसून में 11.82 लाख पौधे रोपेगा वन विभाग

जागरण संवाददाता, आगरा : वन विभाग ने मानसून में पौधरोपण का लक्ष्य तय कर लिया है। पहली बारिश के बाद जि

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 10:46 PM (IST)
मानसून में 11.82 लाख पौधे रोपेगा वन विभाग
मानसून में 11.82 लाख पौधे रोपेगा वन विभाग

जागरण संवाददाता, आगरा : वन विभाग ने मानसून में पौधरोपण का लक्ष्य तय कर लिया है। पहली बारिश के बाद जिले में 11.82 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इनमें 1.6 लाख पौध होंगी, जबकि 10.22 लाख बीज रोपित किए जाएंगे।

loksabha election banner

वन विभाग द्वारा मानसून में हर वर्ष पौधरोपण किया जाता है। इस साल विभाग ने जिले में 106 स्थल पौधे लगाने को तय किए हैं। इसके लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। आगरा में सिंचाई की स्थिति को देखते हुए विभाग ने इस बार बीजरोपण द्वारा पौधरोपण करने की योजना तैयार की है। विभाग करीब दो दर्जन स्थानों पर ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से पौधों की स्थिति पर नजर रखेगा। वर्ष 2016 में 26 और वर्ष 2015 में 16 स्थानों पर इसका प्रयोग किया गया था।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी (डीएफओ) केके सिंह ने बताया कि मानसून की पहली बारिश के बाद पौधे लगाने की शुरुआत होगी।

पिछले साल नहीं हुआ था बीजरोपण

पिछले साल प्रदेश सरकार ने पौधरोपण का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। तब आगरा में 7.6 लाख पौधे लगाए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.