जेईई मेंस में चार दिन बाकी, कर लें तैयारी
जागरण संवाददाता, आगरा: इंजीनिय¨रग में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में केवल चार द
जागरण संवाददाता, आगरा: इंजीनिय¨रग में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में केवल चार दिन शेष हैं। परीक्षा में शहर के लगभग 12 हजार छात्र बैठेंगे। शहर के 14 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किए हैं, वे जल्द प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सारी औपचारिकताएं पूरी कर लें। ऑफलाइन परीक्षा दो अप्रैल को होगी। इस परीक्षा के आधार पर केंद्र व राज्यों द्वारा सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थान, अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार चार दिन में अभ्यर्थियों को कुछ भी नया पढ़ने की जरूरत नहीं है। जो भी याद किया है, उसे रिवाइज करें। पूर्व में जो नोट्स बनाकर रखे हैं, उन्हें अच्छी तरह देख लें। नोट्स के आधार पर टॉपिक को रिवाइज करने की कोशिश करें।
यह होगा परीक्षा का प्रारूप
जेईई मेन में दो पेपर होंगे। पेपर-1 और पेपर-2। पेपर वन इंजीनिय¨रग के लिए होगा और पेपर-2 वास्तुकला के लिए। पेपर वन में भौतिक व रसायन विज्ञान, गणित सहित 90 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। पेपर-2 में 82 सवाल होंगे जिसमें गणित के 30, एप्टीट्यूड के 50 और ड्राइंग टेस्ट के दो सवाल पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए हर प्रश्न से एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जेईई मेन का पाठ्यक्रम निर्धारित करता है। अभ्यर्थी सीबीएसई की साइट से पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। पूछे जाने वाले अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी की किताबों से लिए जाएंगे।
मॉक टेस्ट का नियमित अभ्यास
किसी भी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट अहम भूमिका निभाते हैं। समय बचने पर अभ्यर्थी मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। इससे प्रदर्शन में सुधार आता है। प्रश्नों को हल करने की कोशिश एक निश्चित अवधि के भीतर ही करें। लगातार लिखित अभ्यास से स्पीड के साथ एक्युरेसी भी आती है।
जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन 28 से
जेईई एडवांस की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा के लिए जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले दो लाख 20 हजार अभ्यर्थी योग्य होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो मई तक चलेगी। इसका आयोजन सिर्फ आइआइटी में प्रवेश के लिए होता है।