होमगार्ड ने दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिपिंग
खंदौली: पोइया क्षेत्र निवासी युवती को होमगार्ड ने गुझिया खिला पहले बेहोश किया और फिर दुष्कर्म कर क्ल
खंदौली: पोइया क्षेत्र निवासी युवती को होमगार्ड ने गुझिया खिला पहले बेहोश किया और फिर दुष्कर्म कर क्लिपिंग बना ली। होश आने पर युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा तो होमगार्ड ने क्लिपिंग को यू ट्यूब पर डालने की धमकी दे दी।
पोइया क्षेत्र निवासी होमगार्ड राजवीर की पत्नी कपड़ों की सिलाई का काम करती है। युवती के मुताबिक वह 15 मार्च की दोपहर अपने कपड़े लेने उसके घर गई थी। वहां राजवीर मिला, उसने बताया कि पत्नी पड़ोस में गई है। होली की गुझिया खिलाने के लिए अंदर बुला लिया। गुझिया खाने के बाद वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद होश आया तो उसे अपने कपड़े अस्तव्यस्त मिले। उसने होमगार्ड से उसकी करतूत घर पर बताने की बात कही। इस पर होमगार्ड ने बताया कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई है। घटना की जानकारी किसी और को देने पर क्लिपिंग इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। बदनामी का डर दिखा उसे चुप रहने का दबाव बनाया। उसने घर पहुंच मां को सारी बात बताई। वह मां के साथ थाने पर शिकायत लेकर गई। थाने पर उनकी सुनवाई न होने पर एसएसपी के यहां शिकायत की। उनके आदेश पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। एसओ खंदौली रवि त्यागी का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
खंदौली: गांव नंदलालपुर क्षेत्र में सोमवार शाम घर से बाजार जा रही सात वर्षीय बालिका को पड़ोसी युवक ने दबोच लिया। दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, विरोध पर दांत से काट कर घायल कर दिया। बालिका के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी भाग गया। बालिका की मां ने आरोपी के घर पहुंचकर इसकी शिकायत की तो उसे भगा दिया। मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ खंदौली रवि त्यागी ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया।