Move to Jagran APP

भाजपा की नजर अब निकाय चुनाव

जागरण संवाददाता, आगरा: उप्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा की नजर अब निका

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 08:34 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 08:34 PM (IST)
भाजपा की नजर अब निकाय चुनाव
भाजपा की नजर अब निकाय चुनाव

जागरण संवाददाता, आगरा: उप्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा की नजर अब निकाय चुनाव और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अभी से ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर तैयारियों में जुटने के निर्देश जारी किए हैं। बैठकों में जनता तक पार्टी की उपलब्धियां व योजनाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने विस चुनाव में 265 प्लस का लक्ष्य तय किया था। चुनाव के बाद आए परिणामों ने सभी को चौंका दिया। भाजपा व सहयोगी दलों ने 325 सीटें जीत नया इतिहास रचा। वर्ष 2014 में मोदी लहर में लोकसभा चुनाव में आगरा व फतेहपुर सीकरी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने वाली ताजनगरी की जनता ने 2017 में भी भाजपा प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। जिले में नौ की नौ सीटें भगवा दल की झोली में डाल दीं। जीत के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं को अब संगठन ने भविष्य के लिए पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। दल की निगाहें निकाय चुनाव और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हाल ही में हुई महानगर इकाई की बैठक में कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव के लिए ब्ल्यूप्रिंट तैयार करने की ताकीद पार्टी नेताओं ने की थी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर से बाहर निकलकर जनता के बीच जाने पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की उपलब्धियों के साथ राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे, जिससे वह उनका लाभ उठा सके। उधर निकाय चुनाव में अब अधिक समय नहीं होने से पार्टी नेता भी सक्रिय हो गए हैं। मेयर का टिकट पाने को उन्होंने भागदौड़ शुरू कर दी है। दिल्ली-लखनऊ के चक्कर काट रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि कार्यकर्ता जनता तक पार्टी की उपलब्धियां व योजनाएं पहुंचेंगे, जिससे उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.