संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करेगी सरकार
जागरण संवाददाता, आगरा: लघु सिंचाई, पशुधन एवं मत्स्य विभाग मंत्री एसपी सिंह बघेल का सोमवार को ब्रज क्
जागरण संवाददाता, आगरा: लघु सिंचाई, पशुधन एवं मत्स्य विभाग मंत्री एसपी सिंह बघेल का सोमवार को ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर महानगर इकाई ने स्वागत किया। बघेल ने आगरा व फीरोजाबाद को अपनी दो आंखें बताया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार योगी जी के नेतृत्व में संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करेगी। शपथ समारोह के साथ ही अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई जारी है। अवैध खनन और कट्टीखाने नहीं चलने दिए जाएंगे। जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं है, कार्यप्रणाली परिवर्तन का जनता ने हमें आदेश दिया है। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मेयर इंद्रजीत आर्य, केशो मेहरा, रामबाबू हरित, अश्वनी वशिष्ठ, भानु महाजन, हेमंत भोजवानी, अशोक पिप्पल, राजकुमार गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, जितेंद्र भारद्वाज, संध्या जोशी, अवधेश रावत दीपक खरे, गौरव राजावत, प्रमेंद्र जैन, दिनेश अगरिया मौजूद रहे।