18 को स्मारकों में फ्री प्रवेश
आगरा: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाय
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 05:54 PM (IST)
आगरा: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर ताजमहल समेत सभी स्मारकों में देसी-विदेशी पर्यटकों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि इसके लिए महानिदेशक द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी संरक्षण सहायकों को वर्ल्ड हेरिटेज डे पर टिकट विंडो पर इसका बैनर लगाना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें