Move to Jagran APP

रेड बैनर पार कर दौड़ी शताब्दी

जागरण संवाददाता, आगरा: ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे के आला अधिकारी दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन नि

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 09:19 PM (IST)
रेड बैनर पार कर दौड़ी शताब्दी
रेड बैनर पार कर दौड़ी शताब्दी

जागरण संवाददाता, आगरा: ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे के आला अधिकारी दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन निचले स्तर के अधिकारी, कर्मचारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। शुक्रवार को आगरा से जयपुर जा रही शताब्दी रेड बैनर पार कर सीधे दौड़ गई। अगर आगे कोई काम चल रहा होता या ट्रेन होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

loksabha election banner

शाम छह बजे फोर्ट स्टेशन से जयपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ने गेट नंबर नौ पर लगे रेड बैनर को पार कर दिया। इस बैनर के लगा होने का मतलब होता है कि कोई भी गाड़ी आगे नहीं जा सकती है। ट्रेन के रेड बैनर पार करते ही हड़कम्प मच गया। आगे की लोकेशन चेक की जाने लगी। दूसरे स्टेशन पर अलर्ट किया जाने लगा। शताब्दी के रेड बैनर को काटते ही अधिकारियों ने मौके पर दौड़ लगा दी। संबंधित ड्राइवर और गार्ड के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। पीआरओ नीरज भटनागर ने बताया कि गेट नंबर नौ बंद था, लेकिन गेट मैन ने रेड बैनर नहीं हटाया था। ड्राइवर ने गाड़ी रोक बैनर हटाने के बाद उसके आगे बढ़ाया है। गेट मैन ने रेड बैनर क्यों नहीं हटाया इसकी जानकारी की जा रही है।

22 अवैध वेंडरों पर की गई कार्रवाई

बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों के विरुद्ध रेलवे ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान मंडल के अंदर 970 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। इनसे तीन लाख पैंसठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही कैंट और फोर्ट स्टेशन पर अवैध वेंडरों पर भी कार्रवाई की गई। कैंट पर 14 और फोर्ट पर 8 वेंडरों को दबोच मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.