Move to Jagran APP

रामजी आए द्वारे, सुनयना आरती उतारे

जागरण संवाददाता, आगरा: जनकपुरी में रघुवंश शिरोमणि भगवान राम के आगमन की अपलक नेत्रों से प्रतीक्षा की

By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 01:00 AM (IST)
रामजी आए द्वारे, सुनयना आरती उतारे

जागरण संवाददाता, आगरा: जनकपुरी में रघुवंश शिरोमणि भगवान राम के आगमन की अपलक नेत्रों से प्रतीक्षा की जा रही थी। आरती के थाल लिए महिलाएं सुबह से ही इंतजार कर रही थीं। इंतजार का वह पल मंगलवार की सुबह 10 बजे खत्म हो गया। सूर्य रथ पर विराजमान होकर दूल्हा बने राम का मिथिला नगरी में पधारे। उनके साथ पूरी बरात थी, जिससे जनकपुरवासी पुलकित हो उठे। हर चेहरे पर खुशी छा गई। कौशल्या नंदन के दर्शन करने सड़कों पर बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं कतार में खड़े नजर आए। जगह-जगह आरती उतारकर लोगों ने प्रभु श्रीराम और अनुजों का स्वागत किया।

loksabha election banner

जनकपुरी इस बार बल्केश्वर में सजाई है। काफी दिनों से जनकपुरी वासी प्रभु राम के आने की राह देख रहे थे। पलक-पांवड़े बिछाए उनके स्वागत को तैयार थे। सोमवार को शहर में राम बरात निकली तो जनकपुरी में सीताजी ने नगर भ्रमण किया। रात भर शहर में भ्रमण कर मंगलवार सुबह 8 बजे भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप वाटर व‌र्क्स चौराहा स्थित अग्रवन पहुंचे। यहां राम बरात की अगवानी राजा जनक नंदकिशोर सुगंधी ने परिजनों सहित की।

अग्रवन में बने स्टेज पर प्रभु राम अनुजों सहित विराजमान हुए। राजा जनक परिवार, रामलीला व जनकपुरी महोत्सव समिति ने उनकी आरती उतारी। इसके बाद स्वरूप रथों पर विराजमान हुए। बैंडबाजों के साथ बरात शुरू हुई। इसमें चांदी के रथ पर भगवान लक्ष्मीनारायण, उनके पीछे बग्घी पर गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र, दूसरी बग्घी पर राजा दशरथ सुनील अग्रवाल व माता कौशल्या प्रतिमा अग्रवाल विराजमान थीं। इसके बाद स्वरूप चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वरूपों की आरती उतारी। बरात का स्वागत किया गया। महालक्ष्मी मंदिर के बाहर मंच लगा कर स्वरूपों की आरती की। अंत में बरात जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन सिंघल के कपिल नगर स्थित कोल्ड स्टोर पहुंची। यहां स्वरूपों की आरती की।

बरात में रामलीला कमेटी के राम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश बंसल कातिब, मुकेश अग्रवाल, अंजुल, अतुल बंसल, आनंद मंगल, मोहित गोयल, मनोज अग्रवाल, राहुल गौतम जनकपुरी पहुंचे थे। अग्रवन में डॉ. सुदर्शन सिंघल, जनकपुरी महोत्सव समिति की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कुंदनिका शर्मा, स्वागताध्यक्ष डॉ.राम अवतार शर्मा, ताराचंद मित्तल, प्रकाशचंद अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, केशव अग्रवाल, बंगालीमल अग्रवाल, नितिन कोहली, अशोक गुप्ता, रामप्रकाश अग्रवाल, दिनेश बंसल कातिब, मनोज पोली ने आरती उतारी।

कपिल नगर में हुई दावत

कपिल नगर में डॉ.सुदर्शन सिंघल के कोल्ड स्टोर की दावत हुई। भजनों की धुनों की बीज प्रसादी पाई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पूर्व एमएलसी डॉ. अनुराग शुक्ला, मनीष अग्रवाल, राकेश गर्ग, उमेश अग्रवाल समेत शहर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.