आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी
- केंद्रों में पड़े ताले, नहीं बंट रहा पुष्टाहार जागरण संवाददाता, आगरा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ह
- केंद्रों में पड़े ताले, नहीं बंट रहा पुष्टाहार
जागरण संवाददाता, आगरा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कार्यकर्ताओं ने मानदेय में बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर शहरी परियोजना कार्यालय, बल्केश्वर व ब्लॉकों में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन के चलते केंद्रों में पुष्टाहार का वितरण नहीं हो रहा है। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की जिलाध्यक्ष मंजूबाला, महानगर अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। धरने में ममता, मिथलेश, रेशमा, माधुरी, रामवती, नीता, मंजू मौजूद रहीं।