होटल में तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
आगरा: दिल्ली के तुगलकाबाद से एक दिव्यांग युवक की शुक्रवार सुबह होटल में तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द
आगरा: दिल्ली के तुगलकाबाद से एक दिव्यांग युवक की शुक्रवार सुबह होटल में तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद पहुंचे परिजन उसे बिना पोस्टमार्टम के ले गए।
तुगलकाबाद एक्सटेंशन दक्षिणी दिल्ली निवासी 35 वर्षीय सत्यवीर का चार साल पहले हुए हादसे के बाद पैर खराब हो गया। गुरुवार को वह गांधी नगर में बाइपास रोड पर स्थित होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह नौ बजे उसके सीने में दर्द उठा। होटल के कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बिना पोस्टमार्टम किए शव सौंप दिया। परिजनों का कहना था कि सत्यवीर 4 साल पहले एक प्राइवेट कंपनी में ठेकेदारी करता था। हादसे के बाद उसका काम भी ठप हो गया। तीन साल पहले उसने घर छोड़ दिया था। वह क्या कर रहा था और कहां रह रहा था? इसकी परिजनों को जानकारी ही नहीं। परिजन बिना पोस्टमार्टम के उसके शव को घर ले गए।