डग्गेमार वाहनों पर नहीं लग रही लगाम
जागरण संवाददाता, आगरा: आगरा मंडल में अनाधिकृत वाहनों के संचालन का मामला विधानसभा में भी गूंज चुका है
जागरण संवाददाता, आगरा: आगरा मंडल में अनाधिकृत वाहनों के संचालन का मामला विधानसभा में भी गूंज चुका है। इसके बाद भी परिवहन विभाग इस पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। आइएसबीटी, भगवान टाकीज चौराहा, रामबाग चौराहा, बिजली घर चौराहा से अनाधिकृत वाहन बेखौफ दौड़ते रहते हैं। अब देहात में भी यही हाल है।
शुक्रवार को खेरागढ़ बस यूनियन के सदस्य शिकायत लेकर संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरटीओ जगदीश कुशवाह और आरटीओ प्रवर्तन एके सिंह से अनाधिकृत वाहनों पर लगाम लगाने की बात कही। उनका कहना था कि दर्जनों जीप, ऑटो, बसें खेरागढ़ रूट पर दौड़ रही हैं। इन पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। आरटीओ जगदीश कुशवाह ने खेरागढ़ रूट पर प्रत्येक मंगलवार को विशेष चेकिंग के लिए टीम नियुक्त करने की बात भी कही है। इसके साथ ही अन्य रूटों पर भी नियमित चेकिंग के निर्देश दिए हैं। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों से सवारियां भरने वाले वाहनों को भी नकेल कसने के निर्देश दिए हैं।